संगठन और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा और महामंत्री कुंदन परिहार से मुलाकात की। इस दौरान संगठन, सेवा संकल्प अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
सजवान ने कहा कि टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों में पांच पर भाजपा के विधायक हैं। पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनाव में प्रतापनगर सीट पर भी अपनी स्थिति मजबूत करना है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!