नेशनल कबड्डी कोच मनोज नेगी का भी अभिनंदन
अंडर-14 बालक टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक, जबकि अंडर-19 टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया
टिहरी गढ़वाल । मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप में टिहरी गढ़वाल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। टिहरी की अंडर-14 बालक टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक, जबकि अंडर-19 टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अध्ययन कठैत, आयुष भट्ट, सुनीधी, रिचा और अली हुसैन समेत करीब 70 खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। खिलाड़ियों को तैयार करने वाले शिक्षकों और कोचों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर टिहरी के नेशनल कबड्डी टेक्निकल कोच के रूप में चयनित मनोज नेगी का भी नागरिक अभिनंदन किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि टिहरी के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
समारोह में नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, प्रदेश महामंत्री विजय गुणसोला, नरेंद्र चंद्र रमोला, सूरज राणा, सीपी डबराल, विजय नेगी, गब्बर सिंह रावत, रमेश पेटवाल, सोहन सिंह कुमाई, वीरेंद्र दत्त, मनीष पंत, जुनैद खान, इमरान खान और मनीष तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




