टिहरी गढ़वाल 3 नवंबर। उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही यात्री बस को लम्बगांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोककर चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा।
मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बस संख्या UK10PA 1010 (जय काशी विश्वनाथ सेवा) की जांच में एल्कोमीटर से चालक के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए बस को कब्जे में ले लिया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी संभावित सड़क दुर्घटना टल गई। यात्रियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया।




