एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, परिसर को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का एकत्रीकरण एवं निस्तारण किया।
प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित अभियान में स्वयंसेवकों ने परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. लीना पुंडीर, डॉ. इंदिरा जुगरान, डॉ. शीतल, डॉ. अमित, डॉ. तान्या, डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. धर्मेंद्र सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!