नई टिहरी महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के बताए उपाय

टिहरी गढ़वाल । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में शुक्रवार को विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विशेषज्ञ प्रशिक्षक ने भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।


प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक बचाव उपायों, आपातकालीन परिस्थितियों में सूझबूझ से कार्य करने तथा राहत एवं बचाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। आपदा कभी भी आ सकती है, इसलिए पूर्व तैयारी, सतर्कता और सही जानकारी से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आपदा के समय घबराने के बजाय संयम बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!