अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में जहाज मरम्मत सुविधा का होगा विस्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 12 जून 2020

नयी दिल्ली: पोत परिवहन मंत्रालय ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में जहाज मरम्मत सुविधाओं के संवर्धन के लिए 123.95 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है।

पोत परिवहन मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जहाजरानी गतिविधियां अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की जीवन रेखा है और इस क्षेत्र के विकास की ज्यादातर गतिविधियां इसी से जुड़ी हैं इसलिए मंत्रालय ने बिना किसी बाधा के इन गतिविधियों को जीवंत बनाये रखने के लिए जहाजों की मरम्मत सुविधाओं को विकसित करने के लिए यह राशि आवंटित की है।

मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में जहाज आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि हुई जिसके कारण पोर्ट ब्लेयर में वर्तमान मरम्मत सुविधाओं को बढाने का मंत्रालय ने फैसला लिया है। इस क्रम में मौजूदा डॉक की लंबाई 90 मीटर तक बढ़ाई जाएगी और इससे वहां जहाज निर्माण एवं जहाज मरम्मत उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा इससे देश की ‘मेक इन इंडिया‘ पहल को सुगम बनाया जा सकेगा।

इस परियोजना को पहले से ही मंजूरी मिली है लेकिन इसमें आए कुछ तकनीकी बदलाव के कारण लागत एवं समय दोनों में ही अत्यधिक वृद्धि हुई है जिसे देखते हुए मंत्रालय ने 123.95 करोड़ रुपये की राशि के लिए संशोधित लागत आकलन को मंजूरी दी है। इससे ड्राई डॉक की विस्तार सुविधा बढेगी और यह सुविधा अगले साल अगस्त तक मिलने की संभाव है।

अभिनव

वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!