गढ़ निनाद न्यूज़* 27 जून 2020
नई टिहरी: प्रताप नगर के पूर्व विधायक विक्रम सिह नेगी ने विधानसभा प्रताप नगर मे काेराेना योद्धाओं काे बचाव किटें भेंट करते हुये सम्मानित किया। उन्होंने सरकार से आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं काे प्राेत्साहन राशि देने के बजाय मासिक मानदेय वृद्धि की मांग की है।
नेगी ने पट्टी रैका के छेरपधार एंव आेखलाखाल मे काेराेना वारियर्स आशा,आंगनबाडी कार्यक्रत्रियों एंव वाहन चालकाें काे मास्क सेनैटाइजर एंव फेसकवर वितरित किए। पूर्व विधायक ने आशा और आंगनबाडी कार्यकञियाें के मानदेय बढ़ाने की मांग की। उन्होंने काेराेना महामारी के दाैरान आशा आंगन बाडी एंव वाहन चालकाें द्वारा दिन रात समर्पित भाव से कार्य करने पर उन्हे सम्मानित भी किया।
इस माैके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ये वरिष्ट सदस्य नरेंद्र राणा जिला पंचायत सदस्य भरत बुटाेला यूदवीर रावत भाेला सिह रावत अजीत खराेला दिनेश रावत परं बीर पाेखरियाल राजेंद्र बाेरा धनपाल खराेला प्रधान सुनीता देवी जसपाल सिह राणा साेहनपाल प्रेमलाल सुमन सिह बिरखाेदर सिह शूरवीर सिह आदि माैजूद थे।




