स्वास्थ्य शिविर में लोगों को किया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 जुलाई 2020 

घनसाली: विगत दिवस गोनगढ पट्टी के माँ दुध्यारी देवी मंदिर के प्रांगण में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम भट्टगांव, चठारा,लोदस, पोनाणा, बनोली, कोट आदि गांवों से ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

रावत  क्लीनिक बिनयखाल डॉक्टर गोविंद रावत के द्वारा  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ग्रामवासियो की निशुल्क थर्मल स्कीनिग व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु  होम्योपैथी औषधि arsenic alb 30 का वितरण किया। उन्होंने लोगों को करोना जैसी महामारी से बचाव व सावधानी के लिए जागरूक किया।

शिविर में उपस्थित  प्रधान भटगांव विनोद बड़थ्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी देवी, आंगनवाड़ी आ आशा बहिनों के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!