मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा- आकाश कृशाली

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जन संकल्प पत्र किया जारी

गढ़ निनाद न्यूज़ * 8 जुलाई 2020

नई टिहरी: मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्षरत एकता मंच ने आज यहां टिहरी बांध विस्थापितों की स्थाई रोजगार सहित विभिन्न मुददों पर संघर्ष का संकल्प दिवस मनाया। पालिका हाल में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संघर्ष का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में सोशलडिस्टनसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।

इस मौके पर एकता मंच संयोजक एवम कांग्रेस नेता आकाश कृशाली ने पांच सूत्री संकल्प पत्र पढ़कर सुनाया। इसमें मुख्य रूप से नई टिहरी के सभी निवासियों को पेयजल/ सीवर की माफी, प्रत्येक परिवार को हनुमंत राव कमेटी की संस्तुति के अनुसार 12 रुपये प्रति माह बिजली, स्वास्थ्य  शिक्षा सहित स्थाई रोजगार सृजन की मांगें शामिल हैं।

मंच ने इन मांगों के प्रस्ताव पर आम जनता से सहमति लेकर मांगपत्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया है। मंच संयोजक एवम कांग्रेस नेता आकाश कृशाली ने इस अवसर पर कहा कि  टिहरी बांध प्रभावितों की इन मांगों पर व्यापक जनसंघर्ष की जरूरत है।

पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली ने कहा कि नगर क्षेत्र में विका सम्बन्धित कार्य जारी हैं। आम जनता के सहयोग से नई टिहरी को सुविधा संपन्न बनाने के प्रयास सफल होंगे।

मंच की सदस्य एवम पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में देवेश्वर उनियाल, सोम दत्त उनियाल, आशा रावत, वीसी नौटियाल, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!