दुग्ध उत्पादकों का बकाया तत्काल भुगतान करे सरकार- किशोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 22 जुलाई 2020

नई टिहरी: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों के बकाया भुगतान न किए जाने पर रोष जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री व दुग्ध विकास मंत्री को पत्र लिखा तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी से फ़ोन पर वार्ता कर शीघ्र भुगतान करने हेतु कहा है।

किशोर ने कहा कि वह आजकल टिहरी जनपद के भ्रमण पर हैं तथा COVID-19 की इस महामारी में जन मानस के साथ “जन संवाद” कर रहे हैं। कहा कि मुझे यह जानकर अत्यंत कष्ट हुआ कि विगत कई महीनों से यहाँ के गरीब दुग्ध उत्पादकों का दूध का पैसा दुग्ध संघ द्वारा नहीं दिया गया है, जो कि लगभग अस्सी लाख रुपये बनता है। कहा कि गरीब कृषक किसी प्रकार गाय भैंस पालकर दो पैसे कमाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करता है ऐसे में उनका भुगतान न करना शर्मनाक है।

किशोर ने कहा कि उनकी राज्यमंत्री डॉ.मंत्री धन सिंह जी से वार्ता हुई है,उन्होंने शीघ्र ही भुगतान का विश्वास दिया और संघ के कर्मचारियों के बकाया भुगतान भी शीघ्र करने हेतु कहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!