“विकास के तीन साल: बातें कम काम ज्यादा” विकास पुस्तिका का विमोचन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 26 अगस्त 2020

नई टिहरी। ‘‘विकास के तीन साल: बातें कम काम ज्यादा‘‘ कार्यक्रम के अवसर पर टिहरी विधानसभा क्षेत्र में हुये विकास कार्यो से सम्बन्धित विकास पुस्तिका का विमोचन आज बुधवार को धन सिंह नेगी विधायक टिहरी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला व ब्लाक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट ने विकास भवन के बहुदेदशील हाॅल में किया।

इस अवसर पर विधायक श्री नेगी ने कहा कि वर्तमान उत्तराखण्ड सरकार के तीन वर्षो का कार्यकाल पूर्ण होने पर 18 मार्च 2020 को सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होना था किन्तु कोविड-19 के कारण कार्यक्रम स्थागित करना पड़ा था। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा टिहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए की गयी घोषणाओं का कार्य अधिकत्तर कर लिया गया कुछ पर कार्य गतिमान है। 

उन्होने कहा कि यह पहला अवसर है जब जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो का लेखा-जोखा जनता के सामने रख रहें है।  इस अवसर पर उन्होने टिहरी विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यो की भी जानकारी दी। 

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी डाॅ मुकेश चन्द्र डिमरी, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, राडस के सुशील बहुगुणा, आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!