खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत 2 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 सितंबर 2020

नई टिहरी। गत मंगलवार देर रात्रि को घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर कांगडा के समीप एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती करवाया गया है। 

सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात्रि को बोलेरो चमियाला से कांगड़ा बुकिंग में जा रही थी। जो कांगड़ा के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग-50 मीटर खाई में जा गिरी । सूचना पर मौके पर पहुंची 108 सेवा के माध्यम से घायलों को सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया, जहां एक घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में विनोद सिंह (40 वर्ष) पुत्र सावन सिंह निवासी ग्राम कांगडा तहसील बालगंगा की मौत हो गई। जबकि शिवराज सिंह (30 वर्ष)पुत्र उमेद सिंह निवासी ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा एवं वासु (19 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा घायल है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!