कार दुर्घटना में तीन घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज* 22 सितंबर 2020।

नैनीताल।  मंगलवार शाम को तल्लीताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एरीज रोड पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बीडी पांडेय अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मय फोर्स घटना स्थल पहुंचे। क्षेत्रीय युवकों की मदद से घायलों को रेसक्यू बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया। घायलों में नवराज पुत्र लोक बहादुर 38, निवासी होटल गुरदीप तल्लीताल, भारती पत्नी विमल 40, निवासी संग्रीला होटल तल्लीताल एवं नीतू पुत्री विमल 17 वर्ष शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!