Ad image

सोमवार को चमोली में 18 तो टिहरी में कोरोना के 27 पॉजिटिव

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज* 28 सितम्बर 2020

चमोली/नई टिहरी। सोमवार को टिहरी जिले में 27 लोगों की रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव मिली। जबकि चमोली जिले में 18 । जिसमें गैरसैंण से 5, कर्णप्रयाग से 5, देवाल से 3, जोशीमठ से 2, घाट से 2 तथा गौचर से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोविड वायरस से अब तक 971 लोग संक्रमित हुए है। हालांकि इनमें से 584 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है। 

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। सोमवार को चमोली में संदिग्ध 323 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 25073 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुकें हैं जिसमें से 21549 सैंपल नेगेटिव तथा 971 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 657 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले की सीमा में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का ट्रू-नेट एवं एन्टिजन टेस्ट भी किया जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!