Ad image

किशोर उपाध्याय वनाधिकारों के मुद्दों को लेकर प्रदेश व्यापी दौरे पर, लोगों का मिल रहा समर्थन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 6 अक्टूबर 2020।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में किशोर उपाध्याय के वनाधिकार मुहीम को पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मदन बिष्ट-मनोज तिवारी का साथ मिला है।

बता दें कि किशोर उपाध्याय आजकल वनाधिकारों के मुद्दों को लेकर प्रदेश व्यापी दौरे पर हैं।

उपाध्याय का कहना है कि उत्तराखंडियों को गिरिजन/ Forest Dwellers (अरण्यजन) मानते हुये उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हक़ हक़ूक़ बहाल किये जांय और निम्नानुसार क्षतिपूर्ति दी जाय-

1.केंद्र सरकार की सेवाओं में   आरक्षण दिया जाय।

2.परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय।

3. प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी निशुल्क दिया जाय।

4. जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो।

5. शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें निशुल्क हों।

6. एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क दिया जाय।

7.जंगली जानवरों द्वारा जन हानि पर 25 लाख रू. क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय।

8.जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुक़सान पर प्रतिनाली रु 5000/- क्षतिपूर्ति दी जाय।

9. राज्य में अविलम्ब चकबंदी की जाय।

आदि मुद्दों को लेकर मुहिम चला रहे हैं।

आज अल्मोड़ा में बिजली-पानी के बिलों की होली जलाई गयी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!