तोता घाटी पर सुबह 6 से शांय साढ़े पांच बजे तक ही चलेंगे हल्के वाहन,अभी बड़े वाहन प्रतिबंधित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 25 अक्टूबर 2020

देवप्रयाग। राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या-58 के अंतर्गत तोता घाटी पर सुरक्षा के मददेनजर जिला प्रशासन ने हल्के वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित करते हुए सुबह 6 बजे से शांय साढ़े पांच बजे तक की अनुमति दे दी है।

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर अब शनिवार से तोता घाटी पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही के लिए समय भी निर्धारित कर दिया है। ऐसा सुरक्षा के मददेनजर किया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के मुताबिक ऋषिकेश से देवप्रयाग की और और देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर बाया तोता घाटी छोटे वाहनों की आवाजाही सुबह छह बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ही हो सकेगी। शांय साढ़े पांच से सुबह 6 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने कहा कि बस,ट्रकों का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं होगा। बड़े वाहन नौ सितंबर के निर्देशों के मुताबिक निर्धारित रूट से ही चलेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!