शराब सहित एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी* 22 जनवरी2021।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम/नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने हेतु समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में चौकी बछेलीखाल थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा वाहन चैकिग के दौरान अभियुक्त अखिलेश कुमार कुमार पुत्र बीबीराम निवासी ग्राम जबरकोट थाना थराली जनपद चमोली उम्र 24 वर्ष को 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस के विरूद्ध थाना देवप्रयाग पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब व मादक पदार्थो की तस्करी/व्यापार करने वाले अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

टिहरी पुलिस का अवैध शराब/नशाखोरी के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। वर्तमान परिवेश मे नशे की बढती प्रवृति एवं खरीद-फरोख्त को देखते हुए SSP महोदया द्वारा जनपद मे कार्यरत ADTF कर्मियों/एसओजी कर्मियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब/नशे का अवैध कारोबार करने वाले प्रकाश में आ रहे आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियो पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!