Ad image

कांग्रेस ने महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ सरकार का पुतला दहन किया

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । कांग्रेसजनों ने  आज शनिवार को बादशाहीथौल चंबा में  बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शांति प्रसाद भट्ट एवं शहर कांग्रेस कमेटी, नई टिहरी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा  कि आज रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 890 रुपये है जो कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में 400 रु0 थी।

कहा कि आज आमजन भारी भरकम कीमत नहीं चुका सकते और ज्यादातर लोग फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं । लकड़ी के चूल्हों पर इसलिए कि कैरोसिन की पूरी सब्सिडी भी मोदी जी ने 1 अप्रैल 2021 से समाप्त कर दी और उसके दाम दो गुना से अधिक बढ़ा दिए। 

चंबा नगर पालिका की अध्यक्ष सुमना रमोला एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि रसोई गैस की कीमतें इतनी ज्यादा हो गई हैं कि गरीब व्यक्ति तो दूर, आम परिवार भी वो कीमत अदा करने में सक्षम नहीं हैं। सरकारी ऑडिट बताता है कि हर छठे लाभार्थी ने गैस सिलेंडर लेने के बाद एक बार भी दोबारा सिलेंडर नहीं भरवाया, जो इस योजना की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है।

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल एवं शहर अध्यक्ष चम्बा राजेश्वर बडोनी ने कहा कि पिछले 9 महीनों में सरकार ने रसोई गैस की कीमतों को 240 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है, एलपीजी सब्सिडी को एक तरह से बिल्कुल समाप्त कर दिया है, जिसके कारण रसोई गैस 850 रुपए से 890 रुपए के बीच पहुंच गई है। 

सभासद शक्ति जोशी एवं  सोहनवीर सजवान  ने कहा पेट्रोलियम प्लानिंग और एनालिसिस सेल के अधिकृत आंकड़े बताते हैं कि 2011-12 में कांग्रेस-यूपीए सरकार ने देश की जनता से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर 1,42,000 करोड़ रुपए की राहत दी, जो 2012-13 में 1,64,387 करोड़ रुपए और 2013-14 में 1,47,025 करोड़ रुपए हो गया था, जिसे यह सरकार 2016-17 में 27,301 करोड़, 2017-18 में 28,384 करोड़, 2018-19 में 43,718 करोड़ और 2019-20 में 26,482 करोड़ पर ले आई है। 

पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी तथा सौरव तड़ियाल ने कहा कि उज्जवला सहित सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों को तत्काल घटाकर कांग्रेस सरकार के स्तर पर 400 रुपए प्रति सिलेंडर किया जाए।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव शांति प्रसाद भट्ट ,शहर कांग्रेस नई टिहरी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल,चंबा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद बडोनी, चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, शिवि भंडारी ,रजनी भट, लक्ष्मी रावत ,नगर पालिका सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ,पूर्व प्रधान सोहन वीर सिंह सजवान, विक्रम तोपवाल, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तरियाल ,दीपक चमोली ,सौरभ राणा, अजीत रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!