भाजपा गजा मंडल बूथ सत्यापन समिति की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/गजा। गजा में भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल बूथ सत्यापन समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अरविन्द उनियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सबसे पहले भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये । 

बूथ सत्यापन समिति की बैठक में आये गजा मंडल के सभी बूथ कमेटी के अध्यक्षों ने अपने अपने बूथों को मजबूती देने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला मीडिया से गजेन्द्र सिंह खाती के अलावा वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने कहा कि 2022 की तैयारी के लिए हम अभी से तैयार हैं। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गिरीश बंठवाण व मंडल महामंत्री श्री रतन सिंह रावत ने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव के लिए जन जागरूकता व  सजग रहने के लिए भी हमें काम करना होगा । 

गजा मंडल अध्यक्ष उनियाल ने कहा कि हमें टीम भावना से कम करना होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा में 2022 में भाजपा की जीत तय है।

बैठक में राजेश सिंह रावत, वीर सिंह असवाल ,  राजेश कोठारी, कलम सिंह कुट्टी, चतर सिंह रावत,दीवान सिंह, शूरवीर सिंह गुसाईं, जोत सिंह असवाल , रमेश नयाल, मकान सिंह चौहान    सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!