पीएम के सलाहकार भास्कर खुल्बे और उप सचिव मंगेश घिल्डियाल कल केदारनाथ दौरे पर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली । प्रधानमंत्री जी के सलाहकार श्री भाष्कर खुल्बे एवं प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव श्री मंगलेश घिल्ड़ियाल कल जनपद के दौरे पर रहेंगे।  

कार्यक्रम के अनुसार श्री खुल्बे और उप सचिव 23 सितंबर 2021 को केदारनाथ में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अपराह्न 12ः30 बजे बद्रीनाथ पहुंचेंगे। बद्रीनाथ में अपराह्न 2 से 6 बजे तक मास्टर प्लान के अनुसार प्रस्तावित विकास कार्यो का स्थलीय भ्रमण करेंगे।

 इसके बाद मास्टर प्लान को लेकर जिला एवं राज्य के अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगें। अगले दिन 24 सितंबर 2021 को सुबह 8ः30 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!