Ad image

घनसाली में हर दूसरे रविवार को होगा त्वचा रोगों का इलाज-डॉ. कपिल नौटियाल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट

विनायक क्लीनिक घनसाली में त्वचा रोग का इलाज भी किया जाएगा। 10 अक्टूबर से त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष सिंह MBBS, DVD, Derm. विनायक क्लीनिक घनसाली में कैंप कर प्रत्येक माह के  दूसरे रविवार को मरीजों को देखेंगे। 

इस बात की जानकारी, डॉ. कपिल नौटियाल विनायक क्लीनिक घनसाली ने दी। 

डॉ. नौटियाल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को मैदानी क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है और आम जनता की परेशानी को देखते हुए हमारे द्वारा वर्ष 2016 से घनसाली में विनायक क्लीनिक खोलकर  घनसाली में लगभग 20 निशुल्क कैंप आयोजित किए हैं। जिसमें कि हृदय  रोग ,सांस रोग, हड्डी  रोग,त्वचा रोग और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों की जांच समय-समय पर की गई। जिससे मरीजों को काफी राहत मिली। 

डॉ. विनायक नौटियाल ने जानकारी दी कि घनसाली क्षेत्र में त्वचा रोगियों की संख्या काफी अधिक  है। जिनको कि मैदानी क्षेत्रों में इलाज हेतु निर्भर रह कर अधिक खर्चा उठाना पड़ता है। मरीजों को परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया कि आगे से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को विनायक क्लीनिक घनसाली में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष सिंह मरीजों को देखेंगे। 

त्वचा रोग विशेषज्ञ इसी माह के दूसरे रविवार यानी 10 अक्टूबर को घनसाली में बैठकर त्वचा रोगियों को देखेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!