विधिक मोबाइल वैन से मिलेगी घर बैठे कानूनी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक कानूनी जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु लीगल जागरूकता को लेकर विधिक सेवा मोबाइल वैन को जिला न्यायालय से प्रभारी जिला जज रमा पांडेय और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज अशोक कुमार ने रवाना किया। मोबाइल वैन जनपद के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर कानूनी जागरूकता के साथ कानूनी जानकारी मुहैया कराएगी।

इस मौके पर जज अशोक कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक सेवा मोबाइल वैन के माध्यम से कानूनी जागरूकता के प्रचार-प्रसार का काम शुरू किया गया है। जिसके तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में वैन पहुंचेगी और यहां के स्थानीय लोगों की कानूनी समस्याओं को सुलझाने काम करेगी। 

जज अशोक कुमार ने लोगों से विधिक सेवा मोबाइल वैन का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अपनी कानूनी समस्याओं का समाधान वैन के माध्यम से करें। मोबाइल वैन जिले के कई क्षेत्रों में जाकर लोगों को सहायता प्रदान करेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!