पुलिस समृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  पुलिस लाइन चम्बा में आज पुलिस समृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी श्रद्धांजली दी गई।

श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद टिहरी गढ़वाल के नेतृत्व में टिहरी पुलिस परिवार द्वारा 21 अक्टूबर,1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र हॉटस्प्रिंग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक गश्ती टुकड़ी के बहादुर जवानों द्वारा चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने के दृष्टिगत हर वर्ष मनाए जाने वाले “पुलिस स्मृति दिवस” को लेकर आज देश की रक्षा मे वर्ष 2020-21 में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले 377 शहीद पुलिस कार्मिकों को पुलिस लाइन चम्बा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, टिहरी गढ़वाल एवं जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!