भाजपा को झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा उजपा का दामन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री दिनेश धनै की पार्टी उजपा का कुनबा बढ़ते ही जा रहा है। छोटी दीपावली पर याने बुधवार को भाजपा छोड़कर कई लोगों ने भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी व कर्मकार कल्याण बोर्ड के निदेशक विक्रम सिंह कठैत के नेतृत्व में उजपा ज्वाइन की।

उत्तराखंड जन एकता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कहा भाजपा के जनप्रतिनिधियों की रीति और नीतियों के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी है। उजपा केंद्रीय अध्यक्ष ने भाजपा छोड़कर आये लोगों को उजपा की सदस्यता दिलाई।

उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने विक्रम कठैत के नेतृत्व में उजपा में शामिल हुए सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। धनै ने कहा कि लगातार लोग अन्य दलों को छोड़कर उनकी पार्टी शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि उजपा में सभी को सम्मान मिलेगा। केंद्रीय अध्यक्ष धनै ने कहा कि उजपा का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं उठाकर उनका निराकरण करना है। 

उजपा में शामिल हुए विक्रम कठैत ने कहा कि भाजपा में झंड़े-डंडे उठाने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने से यह कदम उठाया है। 

उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। यही नहीं भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। 

उजपा में शामिल होने वालों में दिवाकर भट्ट,जयेंद्र रावत, राकेश चंद्र सहित कई लोग शामिल है। 

इस अवसर पर जयवीर पंवार ,सूर्यमणी भट्ट, किशोरी लाल चमोली, खेम सिंह रावत, सुशील बिष्ट, प्रताप गुसाई, दलेब सिंह धर्ती , कैरानंद भट्ट, आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!