Ad image

गढ़वाल गौरव राम कथा वाचक ” शान्ति भाई मानस प्रेमी ” का दुखद निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रायवाला, हरिद्वार। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जन्मे गढ़वाली माटी के अनमोल रत्न राम कथा मर्मज्ञ श्री राम कथा के सरस प्रवक्ता पूज्य शांति प्रसाद (मानस प्रेमी ) का उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 28 दिसम्बर को हृदय गति रुक जाने से गोलोक धाम गमन हो गया है। अंतिम प्रवचन भी जीवन और मृत्यु पर केंद्रित रहा ,मानो उन्हें आहट मिल गई हो।

उन्होंने 7 वर्ष की अवस्था में रामचरितमानस को कंठस्थ याद कर लिया था और अपने मधुर स्वर में गायन करते थे। पहाड़ी माटी और पहाड़ी भाषा से असीम लगाव होने के कारण उनके प्रवचनों में प्रकृति प्रेम साफ झलकता था।

नृसिंह भक्ति संस्थान के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि                   

 श्री राम कथा के अनूठे प्रवक्ता पूज्य शांति प्रसाद  (मानस प्रेमी ) के चरणों में शत शत- नमन करते हुए नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला हरिद्वार के परमाध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के सानिध्य में नृसिंह भक्ति संस्थान के सदस्यों  ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!