चमोली में 2380 ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली ।  जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु खुराना एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शनिवार को ईवीएम,वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन सूचना विज्ञान केन्द्र कलेक्ट्रेट गोपेश्वर में हुआ।  जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज कुल 2380 ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। 

जिसमें विधानसभा बद्रीनाथ हेतु बैलेट यूनिट 258,कंट्रोल यूनिट 258,वीवीपैट 322 कुल 838 इसी तरह कर्णप्रयाग विधानसभा हेतु बैलेट यूनिट 225,कंट्रोल यूनिट 225,वीवीपैट 281 कुल 731, थराली में बैलेट यूनिट 251,कंट्रोल यूनिट 251,वीवीपैट 309 कुल 811 मशीनों का रेंडमाइजेशन हुआ।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, अपर जिलाधिकारी हेमंत बर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, डॉ दीपक सैनी, एसडीएम संतोष पांडे। रविंद्र सिंह नेगी कांग्रेस पार्टी, मोहन लाल बहुजन समाजवादी पार्टी, दिलबर सिंह आम आदमी पार्टी, अमित कुमार भाजपा  से मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!