मतदेय स्थलों को पहुंचने वाले हिमाच्छादित सड़क एवं पैदल मार्ग सुचारू रखने के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत आगामी 14 फरवरी को जनपद में मतदान कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में मतदान कार्यक्रम कराने हेतु पोलिंग पार्टियां आगामी 11 फरवरी से रवानगी स्थल से उनके लिए निर्धारित मतदेय स्थलों को रवाना होना शुरू हो जायेगी। 

जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र के रूप में प्रस्तावित संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देश दिये है कि इन संस्थानों में मतदान हेतु निर्धारित कक्ष, अन्य सभी अतिरिक्त कक्ष, परिसर व शौचालय आदि में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व विद्युत आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाय ताकि पोलिंग पार्टियों व मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी जारी की है कि इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। 

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई व वेपकोस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि 11 फरवरी से 16 फरवरी तक जनपद के मतदेय स्थलों को पहुंचने वाले हिमाच्छादित सड़क मार्ग एवं पैदल मार्ग को सुचारू रखा जाए ताकि पोलिंग पार्टियों को आवागमन में सुविधा रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि आगामी 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा निर्भय होकर मतदान करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!