Ad image

जिला कांग्रेस ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और सलामी देकर राष्ट्रीय गान के साथ ध्वज वंदन कार्यक्रम किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि ध्वज वंदन कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम जनमानस तक सीधी पहुंच बनाने के साथ ही कांग्रेस की रीति और नीति को जन जन तक पहुंचाने तथा लोगों को कांग्रेस पार्टी में जोड़ने के लिए अब प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर ध्वज वंदन कार्यक्रम किए जाएंगे।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला सेवादल के अध्यक्ष आशा रावत ,प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ़ अली ,महिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत ,जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह थलवाल ,मुर्तजा बैग, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह रावत ,वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रसाद भट्ट ,अनीता रावत,नवनीत शर्मा आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!