तीन दिन में लगभग डेढ़ लाख के चालान और 892 का किया सत्यापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
नई टिहरी। 10 दिवसीय सत्यापन अभियान के तहत 03 दिनों में टिहरी पुलिस ने 892 सत्यापन किए वहीं 1,40,000 रुपये का चालान किया है।
शासन तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन सहित राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु S.S.P टिहरी श्री नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़, फेरी आदि का दिनांक 21.04.2022 से 10 दिवसीय *'सत्यापन अभियान'* प्रारंभ कर सत्यापन किया जा रहा है। 

उक्त क्रम में विगत 03 दिनों के भीतर टिहरी पुलिस द्वारा बीती दिनांक 23.04.2022 तक कुल 892 लोगों का सत्यापन करते हुए सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले दुकान/मकान मालिकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी है।

थाना चंबा पुलिस द्वारा 09 दुकान/मकान मालिकों का ₹ 90,000/-, थाना घनसाली द्वारा 04 मकान मालिकों का ₹ 40,000/- व थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा 01 मकान मालिक का ₹ 10,000/- का चालान करते हुए जनपद पुलिस द्वारा कुल 14 दुकान/मकान मालिकों का ₹ 1,40,000/- का चालान किया गया है। सत्यापन की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!