स्कूल बस ने मासूम को रौंदा, स्कूल परिसर में परिजनों ने काटा हंगामा

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

बागपत, यूपी। बागपत में गुरुवार सुबह एक छह वर्षीय छात्र आयुष की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। स्‍कूल कैंपस में ड्राइवर ने इतनी तेज रफ्तार से मिनी बस दौड़ाई कि क्‍लास वन में पढ़ने वाले मासूम आयुष की चपेट में आने से मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और स्कूल परिसर में जाकर जमकर हंगामा किया और बस का शीशा भी तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

यह दर्दनाक हादसा बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के चमरावल गांव में स्थित रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल परिसर में बस ने कक्षा एक के छात्र को रौंद दिया। बस की चपेट में आकर बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। परिजन ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाही करने की कर रहे हैं मांग।

Share This Article
error: Content is protected !!