Big Breaking: इस स्टेडियम में कुत्ता टहलाना आईएएस दपंति को पड़ गया भारी

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आईएएस दपंति को कुत्ता टहलाना भारी पड़ गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईएएस दंपति संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा का ट्रांसफर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह कार्रवाई संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा की ओर से त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में सामने आई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संजीव खिरवार का लद्दाख और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों ही 1994 कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

उधर आईएएस अधिकारी  संजीव खिरवार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बिल्कुल गलत बताया। उन्होंने सफाई देते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो कभी-कभी अपने कुत्ते को स्टेडियम में सैर कराने ले जाते हैं लेकिन उससे कभी भी एथलीटों की प्रैक्टिस प्रभावित नहीं हुई हैं। उन्होंने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!