Ad image

व्यापारी देश की आर्थिकी की रीढ़ है, कारोबारी के स्वाभिमान के लिये हम सभी मिलकर काम करें : नरेश बंसल

Garhninad Desk
5 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सम्मेलन में सांसद श्री नरेश बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

नई दिल्ली। आज रविवार, 18 सितम्बर 2022 को फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल की कार्यकारिणी द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की भूमिका”  विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, श्री नरेश बंसल जी ​सांसद राज्यसभा-उत्तराखण्ड द्वारा कार्यक्रम का राष्ट्रीय सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

अपने उद्घाटन सम्बोधन में फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के राष्ट्रीय आयोजन के लिये "चयनित विषय” की और देश की आर्थिकी में सभी वर्ग के ‘‘व्यापारीगणों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। सांसद श्री बंसल ने आगे कहा की राष्ट्रीय रोजगार में 45प्रतिशत से भी अधिक के  योगदान के साथ ही आप सभी "कारोबारी” राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की अभिन्न अंग है। व्यापारी वास्तव में देश की आर्थिकी की रीढ़  है। इसलिये यह बहुत ही जरुरी है कि कारोबारी के स्वाभिमान के लिये हम सभी मिलकर काम करे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि, सांसद श्री नरेश बंसल जी ने मंच पर आसीन सभी सम्मानित अतिथियों यथा राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी (आर्थिक मामले) श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी,  अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट – एडवोकेट श्री डी.पी. श्रीवास्तव जी, सहित उपस्थित समस्त प्रतिनिधि व्यापारीगण, “फेडरेशन” की कार्यकारिणी का अभिनंदन किया। 

राष्ट्रीय सम्मेलन में “फेडरेशन” के संस्थापक और भविष्य दृष्टा स्वर्गीय श्री विनय कुमार बंसल जी जिनकी कोरोनो महामारी की वजह से 27 अप्रैल, 2021 को आकस्मिक निधन हो गया था के सम्मान में मुख्य अतिथि, सांसद श्री बंसल जी ने सामूहिक ‘‘मौन” के साथ श्रद्धाजंलि दी ।  अपने आगे के वक्तव्य में सांसद श्री बंसल जी ने कहा की सच्ची श्रद्धाजंलि के लिये यह कही अधिक सार्थक होगा कि फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के माध्यम से देश को सर्वाधिक रोजगार और आर्थिक सबलता देने वाले व्यापार जगत के हितो के संरक्षण-संवर्धन के हर प्रयास के लिये सरकार के साथ लगातार बातचीत जारी रहें। और हम सभी इस दिशा में सक्रिय सहयोग करते रहे।         

मुख्य अतिथि, सासंद राज्यसभा-उत्तराखण्ड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांत: और मैं  भी व्यक्तिगत रुप से, सभी छोटे-मझोले और बड़े व्यापारीयों की, जो देश के किसी भी हिस्से में कार्यरत है, की मेहनत का सम्मान करता हूँ। मैं, यह भी मानता हूँ कि वर्ष 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डालर के स्तर पर पहुँचाने के प्रयासो में आप सभी कारोबारीयों की “भूमिका” व “सुझाव”  सर्वाधिक महत्वपूर्ण रहने वाली है।  मुख्य अतिथि, सासंद राज्यसभा-उत्तराखण्ड ने आगे कहा की मैं अपने हर स्तर कारोबरियों के मुद्दों पर सहयोग करूंगा, यदि राज्यसभा में भी जरूरत पड़ेगी तो मै अवश्य ही साथ दूंगा।  आगे उन्होंने करोबारओं से आग्रह किया की वह व्यापार में भी “स्वदेशी” प्रचलन को बढ़ावा दे और इस तरह माननीय प्रधानमंत्री के प्रयासों को मजबूती दे। उन्होंने कहा की विगत वर्षो में  फेडरेशन ने जिन मुद्दों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है उसके लिये फेडरेशन सभी सदस्यों को साधुवाद!  मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य के कार्यक्रमों / सुझावों को सफलतापूर्वक लागू करवाने में,  मैं सहयोग करता रहूँगा।

चार्टेड अकाउंटेंट इंस्टिट्यूट के सेंट्रल काउंसिल के सदस्य श्री अनुज गोयल जी ने आयकर प्रावधान की तरह ही “फेसलेस जीएसटी” को छोटे और मझोले व्यापारियों के हित में प्राथमिकता से लागू किया जाने की जरूरत पर बल दिया।   अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, एडवोकेट श्री डी.पी. श्रीवास्तव जी ने “फेडरेशेन” के सभी संगठनों को विश्वास दिलाया की वह करोबारीयों हर संभव मदद करेंगे।  गोपाल कृष्ण  अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता भा.ज.पा. (आर्थिक मामले) ने सभी प्रतिभागी वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर व शाल पहनाकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय सम्मेलन, संगठन व फेडरेशन आगे पूरी तालमेल के साथ कैसे व्यापारियों के हित में कार्य करते हुए बढ़े इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुयी। 

फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.ए. राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली जी सभी सम्मानित अतिथियों, प्रतिभागीयों सहित मुख्य वक्ताओ, अलग अलग राज्यों से आये फेडरेशन के प्रतिनिधि संगठनों के सदस्यों का स्वागत अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!