Ad image

डॉ. नरेंद्र डंगवाल पांच नवम्बर को होंगे सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, घनसाली से लोकेन्द्र जोशी।
प्रांतीय उद्योग ब्यापार प्रतिनिधि मण्डल आगामी 5 नवम्बर को उद्योग ब्यापार संघ घनसाली के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र डंगवाल को सम्मानित करेंगे। इस आशय की जानकारी प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा डॉ नरेंद्र डंगवाल को लिखित में दी गई।
आपको बताते चले कि, चिकित्सा क्षेत्र में रुचि रखने वाले नरेंद्र डंगवाल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हैं, और वर्तमान समय में उद्योग ब्यापार संघ घनसाली के अध्यक्ष हैं। श्री डंगवाल् पूर्व में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल के अखोड़ी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। तथा विगत कई वर्षो से उद्योग ब्यापार संघ घनसाली के पदेन अध्यक्ष हैं। जो कि अपने अच्छे सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
डंगवाल् के द्वारा बतौर अध्यक्ष ब्यापार मंडल की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाते हुए, कोरोना काल में बहुत तनमयता के साथ स्थानीय नागरिकों और प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया गया, जिससे भिलंगना क्षेत्र में महामारी से निबटने में प्रशासन को आसानी रही । वे नगर पंचायत घनसाली को साफ सुधारा रखने की लिए भी लगातार अपनी टीम के साथ कार्य करते रहते हैं। इसके साथ ही पशुओं के बीमार घायल होने पर उनका उपचार करना भी उनके लिए आम बात है। इन सब कार्यों में सम्पूर्ण ब्यापार मण्डल के सदस्यों के द्वारा भी उनको समय समय पर सहयोग मिलता रहता है।
डॉ. डंगवाल के सम्मानित होने के निर्णय के लिए ब्यापार मण्डल के अन्य पदाधिकारियों और समाज से जुड़े लोगों ने उन्हे शुभकामनाएँ दी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!