हादसा: खाई में गिरी बाइक, युवक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 अक्टूबर 2022। कल शनिवार देर रात्रि 11 बजे के लगभग एक बाइक सवार थाना मुनिकीरेती से आगे पेट्रोल पंप के पास 50 मीटर खाई में गिरा। जिसको एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा खाई से रेस्क्यू कर एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

खाई से घायल युवक को रेस्क्यू करती एसडीआरएफ

घायल युवक की पहचान देवराज पुत्र प्रमोद कुमार उम्र – 24 पटना बिहार के रूप में हुई है।

बताया गया कि 3 दोस्त सेलाकुई में किसी इंस्टीट्यूट से एमबीए कर रहे हैं जो घूमने के लिए ऋषिकेश आये हुए थे। तीनों दोस्त 2 अलग अलग बाइक से आये थे कि उनमें से एक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!