डीएम ने जैविक आउटलेट का किया उदघाटन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 जनवरी, 2023 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एंव ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी द्वारा आज कोटेश्वर पर्यटन मेले के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा संचालित परम्परागत कृषि विकास योजना /नमामि गंगे योजनान्तर्गत स्थानीय कृषको द्वारा उगायी जा रही जैविक/परम्परागत फसलों की बिक्री हेतु प्रगति क्लस्टर स्वंय सहायता समूह न्याय पंचायत मणगांव स्थान चाका में 3-के जैविक आउटलेट का उदघाटन किया गया।

डीएम डॉ गहरवार

न्याय पंचायत मणगांव एंव स्नाकोट के ग्रामों में स्थानीय कृषको की आजीविका बढ़ाने हेतु आजीविका सर्वधन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी गढवाल श्रीमती अभिलाषा भटट द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कृषकों की अतिरिक्त आजीविका का सृजन करने एंव पर्वतीय कृषकों द्वारा उगायी जा रही जैविक/परम्परागत फसलों के उत्पादों का मूल्य संर्वधन एंव उचित दाम प्राप्त करने एंव विपणन सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु कलस्टर के आधार पर कृषि विभाग द्वारा संचालित परम्परागत कृषि विकास योजना/नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक आउटलेटों का निर्माण एंव किराये पर लिये जाने का काम चल रहा है। विकासखण्ड नरेन्द्रनगर के 25 ग्रामों में कृषि विभाग एवं अजीम प्रेम फॉउण्डेशन द्वारा कर्न्टजेन्स के माध्यम कृषको की आय बढानें हेतु आजीविका संर्वधन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा।
उद्घाटन के समय समूह की अध्यक्ष/सचिव रजनी देवी ग्राम कण्डारी गांव एंव समूह के अन्य सदस्य तथा मुख्य कृषि अधिकारी श्रीमती अभिलाषा भटट उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!