7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 फरवरी। मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी में श्री नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अभियान जारी है।

बृहस्पतिवार को थाना थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर हर्बल गार्डन गेट के पास भद्रकाली से समय करीब 22:30 बजे थाना मुनी की रेती पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सूरज साहनी पुत्र स्वर्गीय श्री भिखारी लाल निवासी होटल शिवलोक के पीछे चंदेश्वर नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र करीब 20 वर्ष वाहन पल्सर मोटरसाइकिल uk14d-6889 से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके खिलाफ थाना मुनिकीरेती पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया गया है।

पुलिस टीम में रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक मुनी की रेती मनीष नेगी प्रभारी CIU टिहरी गढ़वाल, उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता थाना मुनिकीरेती कां0 विवेक कुमार थाना मुनिकीरेती व हे0का0 कांस्टेबल विकास सैनी CIU टिहरी गढ़वाल शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!