8 मार्च को टिहरी झील मे नहीं होगी बोटिंग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 06 मार्च, 2023। होली अवकाश 08 मार्च, 2023 को टिहरी बाँध जलाशय में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की, जेट अटैक एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन पूर्णतः प्रतिबन्धित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल अतुल भंडारी ने टिहरी बाँध जलाशय में संचालित होने वाले समस्त वाटर स्पोर्टस संचालको को सूचित करते हुए कहा कि दिनांक 08.03.2023 को होली अवकाश होने के कारण टिहरी बांध जलाशय में समस्त साहसिक गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी। उन्होंने कहा कि होली अवकाश के दिन कोई भी बोट, जेटस्की, जेट अटैक एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!