प्रेस क्लब टिहरी में होली मिलन कार्यक्रम, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  न्यू टिहरी प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में पत्रकारों एवं उनके परिवारों ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा होली गीतों पर नृत्य कर होली का आनंद लिया। 

न्यू टिहरी प्रेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम

आपको बताते चलें की नई टिहरी में होली मिलन समारोह में पत्रकार अपने परिवार संग पहुंचे, तथा  एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि होली प्रेम सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। इसे सभी को एक दूसरे के साथ गिले-शिकवे मिटाकर मनाना चाहिए।

होली मिलन समारोह में मौजूद महिला शक्ति ने बैठकी होली, कविताएं, गीत,गजल आदि से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर पत्रकारों को सम्मानित करने के बजाए अन्तररास्ट्रीय महिला दिवस पर उनकी पत्नियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेस क्लब अध्यक्ष गंगा थपलियाल व महामंत्री अनुराग उनियाल, जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर व महामंत्री रोशन थपलियाल, प्रदीप डबराल, मुनेन्द्र नेगी, मधुसूदन बहुगुणा, प्रमोद चमोली, मुकेश रतूडी, विजय दास, ज्योति डोभाल, बलवंत रावत, राजेश डियुन्डी, आशीष सजवान, धनपाल गुनसोला, विजयपाल राणा, कृष्ण स्वरूप डबराल, सूर्य रमोला,ओम रमोला, बलवीर नेगी, विक्रम बिष्ट, सौरभ सिंह,अव्वल रमोला समेत कई पत्रकार एवं उनके बच्चे मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के  महामंत्री अनुराग उनियाल ने किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!