कीर्ति नगर रेंज में वन विभाग ने चलाया बंदर पकड़ने का अभियान 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 जून 2023। ग्राम पंचायत साक्रो विकासखंड कीर्ति नगर में बंदरों के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत समय समय पर की जाती रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर आज बन्दर पकडने का अभियान का शुरू किया गया। कीर्ति नगर रेंज डांगचौरा नरेंद्र नगर वन प्रभाग मुनि की रेती अन्तर्गत यह अभियान चलाया गया। 

बाईट-सुनय कुकसाल

प्रधान संगठन अध्यक्ष विकासखंड कीर्ति नगर,श्री सुनय कुकसाल, ग्राम पंचायत पेण्डूला ने कहा कि वन विभाग की टीम द्वार आज बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया है। पहले भी कई वॉर्ड में यह अभियान चलाया गया था। समय समय पर यह अभियान इसलिये भी चलाया जाना चाहिए क्योंकि  बंदर फसलों  को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। आज रेंजर  साहब के  निर्देशन में टीम बंदरों को पकड़ रही है  जिन्हें हरिद्वार भेजा जाएगा। 

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री प्रताप सिंह

भंडारी, बुद्धि प्रकाश वन क्षेत्राधिकारी कीर्ति नगर रेंज डांगचौरा, अभिषेक नेगी वन आरक्षी, शूरवीर सिंह, स्वतंत्र सिंह, आदि वन कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!