Ad image

महाविद्यालय थलीसैंण द्वारा संयुक्त रूप से ‘स्वच्छता कार्यक्रम’ किया आयोजित

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 17 जून 2023। नमामि गंगे के तत्वाधान में ‘स्वच्छता सप्ताह’ के अंतर्गत नगर पंचायत थलीसैंण तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण द्वारा संयुक्त रूप से ‘स्वच्छता कार्यक्रम’ आयोजित किया। स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर तथा सड़क मार्ग की सफाई का कार्य किया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक डॉ जे० सी० भट्ट, डॉ निर्मला रावत, डॉ अजय कुमार, डॉ चन्द्रकान्त तिवारी, डॉ विनोद कुमार, डॉ मीनू बुटोला, डॉ गिरीश चन्द्र आर्य, डॉ विक्रम रौतेला, साथ ही महाविद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें ।

इसके साथ ही महाविद्यालय से थलीसैंण बाज़ार तक महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा नगर पंचायत अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह रावत तथा नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से एक “पर्यावरण स्वच्छता” जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!