Ad image

महाविद्यालय में भाषण, कविता पाठ, एवम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में आज हिंदी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में भाषण, कविता पाठ, ,एवम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्या प्रो० निरंजना शर्मा के निर्देशन में हिंदी विभाग प्रभारी श्रीमती मीना जी के द्वारा कराया गया ।

कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में उर्मिला प्रथम ,बबीता द्वितीय , रूचिता तीसरे स्थान पर रही , वहीं कविता पाठ में मीनाक्षी ने बाजी मारी l चार्ट प्रतियोगिता में राखी , मीनाक्षी और बबीता ने क्रमश प्रथम , द्वितीय, एवम तृतीय स्थान प्राप्त किया l इसी क्रम में इतिहास विभाग की डॉ० ईरा सिंह जी ने भी कविता पाठ करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया l सभी छात्र/ छात्राओं के कार्यों की प्रभारी प्राचार्या मोहदया द्वारा सराहना की गई l तथा श्रीमती मीना विभाग प्रभारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया l

कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों में डॉ० सीमा पांडेय, डॉ० देशराज सिंह , डॉ० अनुराधा डॉ० आरती अरोड़ा सहित महाविद्यालय के प्रधान सहायक श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट , कनिष्ठ सहायक कुमारी मनीषा तथा कर्मचारी गणों में पंकज, दीपक, आशीष, हितेश एवं छात्र छात्राओं में उर्मिला,कुसुम, मीनाक्षी , राखी , आंचल, रेशमा, प्रियंका, बबीता,मुस्कान सोनाक्षी, सुषमा,तनुजा, आदि उपस्थित रहे l


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!