पालिका ने रामकुंड घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी/पौड़ी 18 सितम्बर। नगर पालिका परिषद देवप्रयाग और राजस्व विभाग पौड़ी गढ़वाल द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर के रामकुंड घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय के अनुसार स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण मित्रों हेतु स्वास्थ्य शिविर, नगर क्षेत्र के स्कूल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता, सोर्स सेग्रीगेशन, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक,कार्यक्रम किए जाएंगे और 2 अक्टूबर को उत्कृष्ट कार्य करने वाले और कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। स्वछता अभियान में नगर पालिका से प्रधान सहायक सुरेश पंत,मनीष भट्ट, मदन सिंह, राजेंद्र कुमार, राजस्व विभाग पौड़ी से राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक अ.ज.से. संस्था से इंद्र दत्त रतूड़ी, और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!