Ad image

देवप्रयाग के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई युवक की जान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 फरवरी 2024। आज पुलिस थाना देवप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि देवप्रयाग के पास एक स्कूटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उप निरीक्षक तेजपाल सिंह राणा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक स्कूटी से श्रीनगर से देवप्रयाग मार्ग की तरफ जा रहा था व अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त घायल युवक तक पहुँच बनाई जिसे बिना समय गंवाये प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक रास्तों से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम :- श्री पवन सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र हयात सिंह निवासी :- ग्राम बंगाल थल जिला चमोली।

रेस्क्यू टीम का विवरण: अपर उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह राणा, मुख्य आरक्षी अजय सिंह, आरक्षी देवेन्द्र पाण्डेय आरक्षी प्रीतम सिंह, आरक्षी अभिषेक मेंदोली, आरक्षी अरविन्द रावत व चालक मनोज मीडिया सैल SDRF मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!