Ad image

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी का किया स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अप्रैल, 2024 । मंगलवार को जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी भवन के प्राइमरी एवं सेकेंडरी दोनों परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न कक्षा कक्षों में जाकर छात्र-छात्राओं को पढाये जा रहे विभिन्न विषयों की शिक्षा गुणवत्ता को देखा। इसके साथ ही विद्यालय में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल से विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के प्रवेश, कक्षा संचालन, विद्यालय में प्रति कक्षा छात्र- छात्राओं की संख्या एवं अध्यापकों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के नव निर्माणाधीन भवन के संबंध में भी अपडेट लिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!