वृक्षारोपण से गांवों में रोजगार की नई राह

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 अगस्त 2024। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित एवं सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के दिशा-निर्देशों के तहत, जिला विकास अधिकारी मोहमद असलम के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत चवाल खेत, चामनी और रानीचौरी में भेषज विकास इकाई के सहयोग से 1200 तेजपात के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों में औषधीय पौधों, फलदार वृक्षों और अन्य बाजार में मांग वाले पौधों का रोपण किया जाए, जिससे ग्रामीणों की आजीविका में वृद्धि हो और गांव में रोजगार के साधन सृजित हों। इससे पलायन की समस्या पर भी काबू पाया जा सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रेनू, ग्राम प्रधान श्रीमती सुलोचना चौहान, उप प्रधान श्रीमती सीमा देवी, चवाल खेत ग्राम संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वंदना, समस्त ग्रामवासी, जिला समन्वयक भेषज कु. किरन, और अन्य विभागीय कर्मचारी जैसे विजय भट्ट और प्रवीन चौहान उपस्थित थे।

गांववासियों ने आगे बड़ी ईलायची और विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षों के रोपण की भी मांग की, जिसके लिए जिला विकास अधिकारी ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पौधा रोपण करवाने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!