Ad image

कार्यालय के किसी भी प्रभाग में कोई प्रकरण लम्बित न रहे- मयूर दीक्षित, डी एम टिहरी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • कार्यालय में अनावश्यक इलैक्ट्रोनिक सामाग्री की नीलामी हेतु तत्काल नोटिस जारी करें।
  • सभी कार्मिक ई-ऑफिस के माध्यम से फाईल मूवमेंट करें।‘‘

टिहरी गढ़वाल 21 सितम्बर, 2024। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त प्रभागों में लम्बित प्रकरणों, पत्रावलियों का रख-रखाव, साफ-सफाई आदि को लेकर निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने पटल सहायकों से उनके कार्य प्रभार की जानकारी लेते हुए पंजिका/पत्रावलियों को देखा तथा निर्देश दिये कि कोई भी प्रकरण किसी भी टेबिल में लम्बित न रहे। उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को आई कार्ड पहने, टेबिल में नेम प्लेट लगाने, आलमारियांे पर नम्बर अंकित करते हुए उसमें रखी पत्रावलियों को क्रमबद्ध रूप से रखने, कार्यालय में लगे अनावश्यक स्लोगन/पोस्टर हटाने, पत्रावलियों को ई-ऑफिस के माध्यम भेजने, अनावश्यक इलैक्ट्रोनिक सामाग्री की नीलामी हेतु तत्काल नोटिस जारी करने, पुरानी जिन फाइलों में काम नहीं चल रहा है, उन्हें रिकार्ड रूम में सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गये। संग्रह कक्ष में पत्रावलियों के क्रमबद्ध न मिलने पर सीआरए और एसीआरए का स्पष्टीकरण तलब किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने संग्रह कक्ष, राजस्व कक्ष, सहायक भूलेखधिकारी कक्ष, पुस्तकालय, आंग्ल अभिलेखागार, प्रपत्र रिकार्ड रूम, शिकायत प्रकोष्ठ, जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास प्रकोष्ठ, जनाधार केन्द्र, वाचक कक्ष, पत्र प्राप्ति कक्ष, वैयक्तिक अधिकारी कक्ष, शौचालय, कार्यालय केंटीन आदि अन्य प्रभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी पटल सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कतिपय पटल सहायकों द्वारा आलमारी, स्कैनर आदि सामाग्री की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!