Ad image

संजय रावत बने टिहरी गढ़वाल पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के नए अध्यक्ष

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अक्टूबर 2024। टिहरी में पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के चुनाव में नए अध्यक्ष के रूप में संजय रावत को चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए वोटिंग में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें संजय रावत, इंदर सिंह नेगी, और सुभीर सिंह नेगी थे।

चुनाव के बाद निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें संजय रावत को कुल 325 वोट मिले, जो सबसे अधिक थे और उन्हें संगठन का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। सुबीर सिंह नेगी को 149 वोट मिले। इंदर सिंह नेगी को मात्र 37 वोट प्राप्त हुए। जबकि कुल 7 वोट अवैध घोषित किए गए, जिन्हें गणना में शामिल नहीं किया गया।

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव महिपाल सिंह सजवान और कोषाध्यक्ष शंकर लाल कोठारी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव प्रक्रिया के बाद, विभिन्न सदस्यों और अधिकारियों ने संजय रावत को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनसे संगठन के हित में नई योजनाओं को लागू करने की उम्मीद जताई। संजय रावत ने अपने संबोधन में संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे पूर्व सैनिकों के कल्याण और हित में हरसंभव प्रयास करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!