Ad image

मुख्यमंत्री धामी से उद्योग मंत्रालय के सचिव ने की मुलाकात: उत्तराखंड के कृषि उत्पादों के निर्यात बढ़ाने पर चर्चा

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 09 अक्टूबर । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सचिव श्री सुनील बर्थवाल ने मुलाकात की। इस बैठक के दौरान राज्य के कृषि उत्पादों को निर्यात का केंद्र बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जैविक खेती, जीआई-टैग उत्पादों और कृषि इंडस्ट्री के विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसी दिशा में ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज’ का शुभारंभ किया गया है, जिससे राज्य के उत्पादों को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने एपीडा (प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) की भूमिका की भी सराहना की, जो राज्य के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि और बागवानी के लिए अनुकूल जलवायु का पूरा उपयोग कर उत्तराखंड के कृषि उत्पादों के निर्यात को और बढ़ावा दिया जाएगा।

सचिव श्री सुनील बर्थवाल ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड में इंडस्ट्री इंटरेक्शन मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मीट के दौरान राज्य की एग्रो प्रोसेसिंग और एलाइड इंडस्ट्रीज से जुड़े सीईओ और अन्य प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही “हाउस ऑफ़ हिमालयाज” के CART (मोबाइल स्टोर) का उद्घाटन भी किया गया।

बैठक में कई महत्वपूर्ण एमओयू साइन किए गए, जिनमें उत्तराखंड के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहुंचाने हेतु “हाउस ऑफ़ हिमालयाज” और लुलु ग्रुप के बीच समझौता शामिल है। इसके अलावा, स्थानीय मसालों की खेती को बढ़ावा देने के लिए स्पाइसेस बोर्ड के साथ भी समझौता किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के सधांशु, सचिव राधिका झा, डायरेक्टर आर.के मिश्रा, और अपर सचिव श्री मनोज गोयल भी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!