Ad image

देवप्रयाग क्षेत्र के विकास कार्यों और वीर माधो सिंह भंडारी मेले की तैयारियों पर समीक्षा बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 दिसम्बर, 2024। गुरूवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता एवं विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी की उपस्थिति में विधानसभा देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत के प्रकरणों के संबंध में बैठक आहूत की गई।

जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष, नई टिहरी में आयोजित बैठक में सड़क, पेयजल, वन विभाग, खनन न्यास से संबंधित प्रकरणों के साथ ही वीर माधो सिंह भण्डारी मेले को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता पेयजल को हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही अन्य सभी पम्पिंग पेयजल योजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने पेयजल पम्पिंग योजनाओं में मैनपॉवर एवं मशीन बढ़ाते हुए गुणवत्ता के साथ कार्याें में प्रगति लाते हुए ससमय योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि कीर्तिनगर को उन सड़कों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिनकी विधिवत स्वीकृति ली जानी अपेक्षित है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी योजना के कार्य पूर्ण करने को लेकर समय विस्तारीकरण बिना अनुमति के न करें।

इस दौरान विधायक देवप्रयाग ने कहा कि योजना कोई भी हो, उसका उद्देश्य लोगों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सड़कों एवं पेयजल से संबंधित लम्बित प्रकरणांे को शीघ्र निस्तारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग द्वारा जब भी टेस्टिंग का कार्य किया जाता है, उसकी सूचना वाट्सएप ग्रुप में शेयर करें। उनके द्वारा मलेथा में वीर माधो सिंह भण्डारी मेले के अवसर पर दो पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा गया।

बैठक में एडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि कीर्तिनगर आरिफ खान, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नरेशपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!