मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में शिरकत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल, 13 दिसंबर 2024, को कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में आयोजित होने वाले तृतीय टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: समय 12:35 बजे: कोटी कॉलोनी हेलीपैड पर आगमन। 12:55 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, 13:00 से 14:00 बजे तक वॉटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में भाग लेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। समय 14:05 से 14:15 बजे तक टिहरी झील में संचालन के लिए प्रस्तावित क्रूज बोट का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद 14:55 बजे कोटी कॉलोनी हेलीपैड से अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा टिहरी झील को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों को और मजबूती देगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता और स्थानीय प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!